A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरियाबंद जिले में शांतिपूर्ण चुनाव पूर्ण कराने के संदेश के साथ निकाला फ्लैग मार्च

जिले में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वर्तमान में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है। गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल एवं उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के नेतृत्व में आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने गरियाबंद शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष, निर्भीक और भयमुक्त चुनाव करवाने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकालकर शांति और एकजुटता का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के माध्यम से जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर का भ्रमण कर आचार संहिता अनुपालन और चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल धीरेंद्र पटेल, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, SDOP गोपाल वैश्य, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक कृष्ण प्रसाद जांगड़े, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button