
रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। बीते तेरह नवम्बर को सुबह मिले निर्वस्त्र महिला के शव की पहचान के साथ ही हत्या की गुत्थी भी सुलझ गई। पुलिस ने हत्यारे दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बीते तेरह नवंबर की सुबह कोतवाली क्षेत्र के रमना के निकट एक महिला का निरवस्त्र शव मिला था जिसपर पुलिस ने महिला की शिनाख्त नहीं होने के चलते पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी जिसके बाद कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सर्विलांस सेल के सहयोग से महोबा जनपद क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात उपनिरीक्षक अंकित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड भी बरामद किया है।

