A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – रीवा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा |

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर कलेक्टर ने कसा शिकंजा 3 वर्ष का मांगा ब्यौरा इस वर्ष नहीं बढ़ सकेगी फीस स्कूल ड्रेस और किताबों को लेकर भी दिए यह निर्देश मनमानी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई ,दो लाख का जुर्माना कलेक्टर ने की कार्यवाही |

 

रीवा – रीवा मे मनमानी फीस बढ़ाने के मामले में प्राइवेट स्कूलों पर रीवा कलेक्टर ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बड़ी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। सभी स्कूलों से फीस का हिसाब तीन दिन के अंदर मांगा है। जिस स्कूल में चार शैक्षणिक सत्र के फीस का हिसाब तो देना ही होगा साथ ही पूरा लेखा-जोखा भी प्रस्तुत करना होगा। हम आपको बता दे की प्राइवेट स्कूलों की मनमानी लूट पर लगाम कसना शुरू कर दिया गया है।

 

रीवा कलेक्टर के आदेश के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया है। प्राइवेट स्कूल मनमानी हर साल फीस बढ़ाते हैं। इसके कारण स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के अभिभावक पर इसका असर पड़ता है। फीस में हर साल की जा रही मनमानी वृद्धि की जानकारी अब सभी प्राइवेट स्कूलों से जुटाए जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी प्राइवेट स्कूलों को नोटिस जारी कर शैक्षणिक सत्र 2021-22, 2022-23, 2023 24 और 2024 25 में ली गई फीस और ली जाने वाली फीस की जानकारी तलब की है।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!