
आज गया के आई एम ए हाल बिसार तलाव में भारतीय चिकित्सा संघ के द्वारा आयोजित विश्व स्वास्थ दिवस की पूर्व संध्या पर मेरा स्वास्थ मेरा अधिकार विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। आज की इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में गया लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी हम पार्टी के श्री जीतन राम मांझी उपस्थित थे। इनके साथ टेकारी के विधायक dr अनिल कुमार भी मौजूद थे।आज की सभा में मुख्य रूप से सी एल नारायण अध्य यछ,ए एन रॉय,dr शह जा नंद प्रसाद सिंह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आई एम ए,dr विजय जैन,विजय कर्ण,सचिव आर के चंदेल,dr एन के गुप्ता,dr डी के सहाय पूर्व अध्यक्ष,dr रामाधार तिवारी, समेत भारी संख्या में चिकित्सक गण उपस्थित रहे। संचालन dr यू एस अरुण के द्वारा किया गया।
त्रिलोकी नाथ रिपोर्टर गया बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज