A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

जान लेवा हमला करने की घटना में संलिप्त 01 और अभियुक्त गिरफ्तार-

 

 

 

 

Related Articles

जिला हेड आवेश अंसारी

जनपद गोण्डा में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु श्री विनीत जायसवाल, पुलिस अधीक्षक गोण्डा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-925/23 धारा 147, 148, 149, 324, 307, 323, 504, 506 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त पंकज गिरी पुत्र ईश्वरदीन गिरी निवासी महादेवा पोस्ट केशवपुर पहड़वा थाना को0नगर जनपद गोण्डा को इमरती विशेन आरामशीन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।दिनांक 24.10.2023 को वादी राम महेश गिरि पुत्र द्वारिका गिरि नि0 महादेवा पो0 केशवपुर पहड़वा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 23.10.2023 को प्रधान नरेन्द्र कुमार गिरि की छत पड़ रही थी उक्त अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर बिना किसी कारण वस गाली-गुप्ता देते हुए लाठी डण्डों से मारने पीटने लगे थे जिससे मेरे भाई रमेश गिरि व प्रधान जी को गम्भीर चोटे आयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में मु0अ0सं0-925/23 धारा 147,148,149,324,307,323,504,506 भादवि बनाम आकाश गिरी आदि 08 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था आज दिनांक 02.04.2024 को नामजद अभियुक्त पंकज गिरी पुत्र ईश्वरदीन गिरी निवासी महादेवा पोस्ट केशवपुर पहड़वा थाना को0नगर जनपद गोण्डा को इमरती विशेन आरा मशीन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी

Show More
Back to top button