A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमीरजापुर

चुनार अदलपुर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर

चुनार अदलपुर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर

ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर, गाजीपुर के 7 लोग घायल,शीतला माता का दर्शन कर घर लौट रहे थे

चुनार,मिर्जापुर।स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलपुरा चौकी अंतर्गत चुनार घाट वाराणसी राष्ट्रीय राज्य मार्ग-74 पर कार और ट्रक की टक्कर में 7 लोग घायल हो गए। इसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखचे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में एडमिट कराया। जहां से परिजन सभी को वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां सभी का इलाज चल रहा है।अदलपुरा शीतला माता जी का दर्शन कर वाराणसी जा रहे कार सवार की वाराणसी से आ रहे ट्रक से सामने से टक्कर हो गई। जिसमें महिला सहित सात लोग घायल हो गए। समस्त निवासी शेरपुर थाना मुहमदाबाद जनपद गाजीपुर निवासी है।सुचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने तत्काल घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। वहां से परिजन सभी को वाराणसी के निजी चिकित्सालय लेकर चले गए।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button