
‘ मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 25 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
यदि आपकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है और अभी तक आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है तो आप ऑनलाइन व ऑफलाइन 25 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं । एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन फार्म संख्या छह , नाम , पता में संशोधन के लिए फार्म संख्या आठ का आवेदन कर सकता है । मतदाता एप और वोटर हेल्पलाइन के जरिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इतना ही नहीं ई – मतदाता पहचान पत्र व मतदान के दिन इस एप से वोटर स्लिप भी डाउनलोड कर सकेंगे । इसका प्रिंट निकालकर मतदाता अपने साथ मतदान केंद्र पर जा सकते हैं एप के माध्यम से मतदान केंद्र की जानकारी भी मिलेगी । उन्होंने बताया कि बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन आवेदन 25 मार्च तक कर सकेंगे । आवेदन की जांच – पड़ताल के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाया जाएगा
।

