मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’आलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर12 सितंबर को कैलहट बाजार मिर्जापुर में होगा जनता दल यूनाइटेड का मंडलीय सम्मेलन।डिजिटल युग मे हिंदी और भारतीय भाषा का परिदृश्यजनविश्वास अभियान के तहत शहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस की व्यापक कार्यवाहीVBYLD युवाओं को विकसित भारत@2047 की संकल्पना से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंचफर्रुखाबाद गंगा का जलस्तर बढ़ने से गांव में मकान नहीं रहेहमीरपुर :NH-34 के बीच नशे में धुत पड़ा रहा शराबी, टला बड़ा हादसाकोसली में वीरता का मेला, नाथूला टाइगर के शौर्य स्थल का भव्य उद्घाटनहमीरपुर :17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक रूप से आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी

कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी
WhatsApp Facebook

कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखीअग्निशमन विभाग की टीम ने किया जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक, कोचिंग संस्थान, छात्रावास और अन्य निजी संस्थानों का निरीक्षणजहानाबाद। शहर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक जांच शुरू की गई है। बुधवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय स्थित निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक, कोचिंग संस्थान, छात्रावास और अन्य निजी संस्थानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता और कार्यक्षमता, आपातकालीन निकास द्वार, विद्युत वायरिंग की स्थिति, पानी की व्यवस्था और आग लगने पर बचाव संबंधी उपायों का जायजा लिया। संस्थान संचालकों से अग्नि सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और अग्निशमन एनओसी भी मांगे गए।अग्निशमन विभाग के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच में कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई। कुछ जगहों पर अग्निशामक यंत्र अनुपयोगी मिले, जबकि कई संस्थानों में आपातकालीन निकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। विभाग इन सभी कमियों का विवरण तैयार कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी निजी नर्सिंग होम, क्लीनिक और व्यावसायिक संस्थानों के लिए अग्निशमन एनओसी अनिवार्य है। जिन संस्थानों के पास एनओसी नहीं है या जो निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।अग्निशमन विभाग ने संस्थान संचालकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करें और विभाग से संपर्क कर एनओसी प्राप्त करें। अधिकारियों ने जोर दिया कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अग्नि सुरक्षा जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।