A2Z सभी खबर सभी जिले कीजैसलमेरराजनीति

जैसलमेर 11 पाक विस्थापित बने भारतीय,

जैसलमेर 11 पाक विस्थापित बने भारतीय,

संवाददाता : कोजराज परिहार जैसलमेर

जैसलमेर 11 पाक विस्थापित बने भारतीय,

भारतीय नागरिता पाकर खिल उठे उनके चेहरेका दिन वर्षों पहले पाकिस्तान छोड़ भारत आए 11 विस्थापितों के लिए सुनहरा दिन साबित हुआ है। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने शुक्रवार को 11 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र प्रदान किये। भारत की नागरिकता के प्रमाण-पत्र प्राप्त कर वर्षो से निवास कर रहे पाक विस्थापितों के चेहरे खिल उठे एवं उन्होंने इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन के प्रति अर्न्तमन से आभार जताया एवं कहा कि आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता हैै। इस मौके पर सीमान्त हिन्दू संगठन के अध्यक्ष हिन्दूसिंह सौढा के साथ ही भारतीय नागरिका प्राप्त करने वाले नागरिक एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे।

Related Articles

जिला कलक्टर प्रताप सिंह एवं सीमान्त हिन्दू संगठन के हिंदूसिंह सौढा ने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि अब उन्हें भारत के आम नागरिक की तरह सरकार की सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सकेगा।

जिला प्रशासन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नागरिकता शिविर के अवसर पर पाक विस्थापित 48 वर्षीय मोती पुत्र मजनू, 46 वर्षीया श्रीमती लाछा पत्नि मोती, मोती की 79 वर्षीया माता श्रीमती अनिमा पत्नि मंजनू को दस वर्ष बाद भारतीय नागरिकता का अधिकार मिला। इस प्रकार मां, बेटा एवं बहू को एक साथ भारतीय नागरिकता के प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए वहीं 45 वर्षीय अर्जुनदास पुत्र मगीयो को 24 वर्ष बाद, 44 वर्षीया श्रीमती मरियम पत्नि ढालूमल को दस साल बाद, 56 वर्षीया श्रीमती नामा पत्नि तारियो व उसके पति 60 वर्षीय तारियो पुत्र सांगियो को 12 साल बाद भारतीय नागरिकता का गौरव प्राप्त हुआ।

इसी प्रकार 51 वर्षीया श्रीमती केंकू पत्नि मगो को दस साल बाद, 39 वर्षीय सवीरजी पुत्र राणाराम, 41 वर्षीय सुल्तान पुत्र राणाराम तथा 37 वर्षीया ओरामाई पत्नि सुल्तान को दस साल बाद भारतीय नागरिकता प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय हैं कि 10 से 12 वर्ष के बाद पति-पत्नि सुल्तान -ओरामाई, श्रीमती नामा व तारियो को पति-पत्नि के रुप में एक साथ भारतीय नागरिकता का गौरव प्राप्त हुआ तो उनके चेहरों पर मुस्कान छा गई वहीं खुशी से झूम उठे।

इस मौके पर पाक विस्थापितों की ओर से जिला कलक्टर श्री सिंह एवं हिन्दू सीमांत संगठन के अध्यक्ष श्री सौढा का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के दिलीप सिंह सौढा, न्यायिक शाखा वरिष्ठ सहायक स्वरुपसिंह भाटी भी उपस्थित थे एवं उन्होंने शिविर में सहयोग दिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!