A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

दुर्घटना

दूसरे को शमशान ले जाने में पहुंचे अस्पताल

जमानियां गाजीपुर- ग्राम तलाशपुर मोड़ के समीप 15/03/2024 दिन -शुक्रवार को करीब 11:30 बजे मैजिक व पिकअप मे आमने सामने की टक्कर से आधा दर्जन के करीब लोग घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची जमानियां स्टेशन चौकी पुलिस व कंदवा (चंदौली) थाना पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल में रेंफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के ग्राम आटडीह-बडौदा थाना रामगढ़ निवासी संतोष राम अपनी माता का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामवासियों के साथ मैजिंक व जीप के द्वारा बडेसर स्थित श्मशान घाट पर आ रहे थे। शव जीप के छत्त पर बांधा गया था व कुछ लोग जीप में सवार थे वही 16 ग्रामवासी मैजिक में सवार थे।

जीप व मैजिक तलाशपुर के पास ज्योही पहुंची तो स्टेशन की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकप अचानक मैजिक से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि पिकप टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में चला गया तथा मैजिक सड़क पर विपरीत दिशा में घूम कर सड़क किनारे खड़ी हो गई व मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जिसमें लल्लन प्रसाद (61), गुड्डू सलमानी (40), मुसाफिर राम (60), रोशन कुमार (30), सुरेश कुमार (38), सोमारू राम (60) निवासीगण ग्राम आटडीड-बडौदा थाना रामगढ़ व मैजिक ड्राइवर किशन खरवार (40) निवासी ग्राम बड़ौदा गम्भीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों ने लल्लन प्रसाद व किशन खरवार को बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराये वही सूचना पर पहुंची स्टेशन चौकी पुलिस व कंदवा(चंदौली) थाना पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से बाकी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराये। गंभीर स्थिति को चिकित्सक ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button