A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेसिद्धार्थनगर 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाबार्ड द्वारा महिलाओं को दिया गया नारी शक्ति सम्मान

 

सिद्धार्थनगर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में महिलाओं के आजीविका उत्थान,आर्थिक , सामाजिक विकास के लिए नेतृत्व देने एवं अग्रणी भूमिका निभाने वाली 10 महिलाओं को नाबार्ड द्वारा “नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया गया| विकास भवन के पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित महिलाओं के एक समारोह में योगेन्द्र लाल भारती उपायुक्त स्वत: रोजगार ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा की महिलायें समाज की विकास की धुरी हैं इनके सामान भागीदारी के विना देश के समग्र विकास की कल्पना नहीं किया जा सकता|

उन्होंने कहा की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं नाबार्ड महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन एवं नेतृत्व क्षमता विकास के लिए सराहनीय प्रयास किया जा रहा है|आर्थिक सहयोग, प्रशिक्षण एवं एक्सपोजर के माध्यम से महिलाओं में हुनर एवं दक्षता विकास के लिए सतत सहयोग जरी है| जिले में हजारों महिलायें स्वरोजगार शुरू कर स्वयं के साथ साथ अपने आसपास की महिलाओं में रूचि पैदा करने का प्रसंशनीय प्रयास कर रही हैं| हम सभी के लिए गौरव का पल है कि आज ऐसे दश महिलाओं को सम्मानित किय जा रहा है जिन्होंने प्रेरणादायक कार्य किया है|

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ0 सीमा मिश्रा प्राचार्य वीरेंद्र मिथिलेश्वर महाविद्यालय ने कहा की महिलायें आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं| हमारे देश की महिलायें राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जैसे उच्च पदों को सुशोभित कर देश का मान समूचे विश्व में बढाया है| हम सभी का नैतिक कर्तव्य है की लिंग भेद और दहेज़ जैसे कुरीति को मिटाते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें| साथ ही महिलाओं को चाहिए सेवा के साथ साथ आयउपार्जक गतिविधियों में हिसा लें क्यूँ की पैसा ही विकास के बहुआयामी मार्ग प्रसस्त करता है| डॉ0 मिश्र एवं डॉ0 विनयकान्त मिश्रा ने महिलाओं के समाज मे योगदान के मुद्दे पर ओजपूर्ण एवं प्रेरक कविताओं की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया|

Related Articles

नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक बृजराज सहानी ने नाबार्ड के महत्वाकांक्षी योजना “महिलाओं पर निवेश प्रगति को गति देना” योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दिया| उन्होंने कहा हमारी संस्था ऐसे सभी प्रयासों को धार देने , निखरे के लिए प्रतिबद्ध है जिससे समाज के सबसे निचले पायदान पर दिखाई देने वाली महिला समाज के मुख्यधारा में में शामिल हो विकास को गति दे सके|

जिले में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए श्रीमती , मंजू, पूनम दूबे, रुक्सार बानो, प्रियंका गौंड, मंजू यादव, प्रियंका चतुर्वेदी, शकीना खातून आदि को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया|

इस अवसर पर सामाजिक संस्था गौतम बुद्ध जागृति सोसाइटी सिद्धार्थनगर के सचिव श्रीधर पाण्डेय , शुशीला मिश्र, राणाप्रताप सिंह, डॉ.विनयकान्त मिश्र आदि ने संबोधित किया |

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!