A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रथम नगर आगमन पर अग्निवीर जवान का किया भव्य स्वागत

प्रशिक्षण पूर्ण कर आठ माह बाद घर लौटे जवान का निकाला भव्य जुलूस

रिपोर्टर:आरिफ खान नियाज़ी

आगर मालवा=आगर मालवा छावनी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मांगीलाल परमार के पुत्र सुमित परमार का गत वर्ष 24 अक्टूबर को सेना में चयन हुआ था। जवान सुमित परमार लगभग आठ माह बाद सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर नगर लौटे हैं। ग्रह नगर लौटने पर जवान का भव्य स्वागत किया गया। और नगर के विजय स्तम्भ चौराहा से उनके घर तक भव्य जुलूस निकाला गया। नगर वासियों ने भी जवान का पूरे रास्ते पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

माता पिता और दादा दादी के छलके आंसू

जवान जैसे ही अपने घर पहुंचा और अपने माता पिता को भारतीय सेना के जज्बे के साथ सलामी दी। और पिता के सर पर फ़ौज की टोपी पहनाई। माता पिता के भी अपने लाल को गले लगाकर खुशी के आंसू छलक पड़े। जवान ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। और अपने हम उम्र दोस्तों को गले लगाया। इस मौके पर भारत माता के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो गया।

Related Articles
Show More
Back to top button