मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगीकंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगी
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

टीही–धार रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन का रास्ता साफ

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात.. सीआरएस निरीक्षण के बाद मिली अनुमति... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला…

टीही–धार रेल मार्ग पर ट्रेन संचालन का रास्ता साफ
WhatsApp Facebook

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात.. सीआरएस निरीक्षण के बाद मिली अनुमति…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। धार लोकसभा क्षेत्र के लिए बहुप्रतीक्षित टीही–धार रेल परियोजना को बड़ी सफलता मिली है। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) के निरीक्षण के बाद रेल संचालन की अनुमति मिलने से अब इस रेल मार्ग पर ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे धार जिले को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

इस उपलब्धि में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू सांसद सावित्री ठाकुर के सतत प्रयासों और रेल मंत्रालय से निरंतर समन्वय की अहम भूमिका रही। सांसद ठाकुर परियोजना की प्रगति को लेकर रेलवे के उच्च अधिकारियों और संबंधित विभागों से लगातार संपर्क में रहीं। उन्होंने समय-समय पर कार्य की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कराने के प्रयास किए।

सांसद का उद्देश्य धार लोकसभा क्षेत्र को बेहतर रेल सुविधाओं से जोड़ना रहा है, ताकि व्यापारियों, विद्यार्थियों, श्रमिकों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके। टीही से धार रेल मार्ग पर संचालन की अनुमति मिलना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर सावित्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में रेलवे का आधुनिकीकरण और नई रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। धार क्षेत्र को भी इसका लाभ मिल रहा है। रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से धार जिले के औद्योगिक विकास, व्यापार, रोजगार और पर्यटन को गति मिलेगी। विशेष रूप से पीथमपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र को रेल नेटवर्क से बेहतर जुड़ाव मिलने से श्रमिकों, उद्योगों और आम नागरिकों को लाभ होगा।

टीही–धार रेल मार्ग पर संचालन की अनुमति को क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी आकांक्षा पूरी होने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे धार के विकास और आवागमन के नए रास्ते खुलने की उम्मीद बढ़ी है।