AFMC पुणे से MS जनरल सर्जरी पूर्ण कर बढ़ाया परिवार और समाज का मान
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। पाटीदार समाज के प्रतिभाशाली युवा मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदार ग्राम सुसारी ने सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (AFMC), पुणे से MS जनरल सर्जरी की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर परिवार एवं समाज का गौरव बढ़ाया है। मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदार, डॉ. देवराम पाटीदार एवं श्रीमती मंजुला पाटीदार के सुपुत्र तथा अंजड़ निवासी श्री महादेव भाई आवल्या के भांजे हैं। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का परिणाम है।
देश के प्रतिष्ठित सैन्य चिकित्सा संस्थानों में शामिल AFMC, पुणे से विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारतीय सेना में मेजर के रूप में राष्ट्रसेवा के दायित्वों का निर्वहन करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में यह सफलता हासिल करना उनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और प्रतिभा को दर्शाता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पाटीदार समाज एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मेजर डॉ. दीपांशु पाटीदार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। समाज को विश्वास है कि वे अपने ज्ञान, शल्य चिकित्सा कौशल और सेवाभाव से चिकित्सा जगत में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
