मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Poonchजम्मू और कश्मीरराजनीति

राजेश कुमार, पूंछ एसएसपी पूंछ ने पूंछ बाजार में की पैदल गश्त; नवरात्रि पूजा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की पूंछ, 14.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ, श्री वैभव मीना, आ

राजेश कुमार, पूंछ एसएसपी पूंछ ने पूंछ बाजार में की पैदल गश्त; नवरात्रि पूजा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की पूंछ, 14.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ, श्री वैभव मीना…

राजेश कुमार, पूंछ एसएसपी पूंछ ने पूंछ बाजार में की पैदल गश्त; नवरात्रि पूजा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की पूंछ, 14.10.2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ, श्री वैभव मीना, आ
WhatsApp Facebook

राजेश कुमार, पूंछ
एसएसपी पूंछ ने पूंछ बाजार में की पैदल गश्त; नवरात्रि पूजा के सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की
पूंछ, 14.10.2026
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पूंछ, श्री वैभव मीना, आईपीएस ने डीएसपी मुख्यालय पूंछ, डीएसपी डीएआर, एसएचओ पूंछ और अन्य अधिकारियों के साथ आज पूंछ मुख्य बाजार और आसपास के इलाकों में व्यापक पैदल गश्त की। पैदल गश्त के दौरान, एसएसपी ने पूंछ शहर के विभिन्न मंदिरों में नवरात्रि पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

उन्होंने कई मंदिरों का दौरा किया तथा वहां तैनाती, तलाशी (फ्रिस्कलिंग) व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज, प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश/निकास प्रबंधन और पार्किंग सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समितियों से बातचीत की और नवरात्रि पूजा के दौरान आने वाली संभावित भीड़ का जायजा लिया।

एसएसपी पूंछ ने अधिकारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा, गहन गश्त, उचित भीड़ प्रबंधन, पर्याप्त महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती और मंदिर परिसरों के आसपास सुचारू यातायात नियमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से भी पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी जिला पुलिस पूंछ को देने की अपील की।