A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :आंधी-तूफान से गिरे 30 बिजली पोल, तीन दिन से अंधेरे में डूबा मांचा गांव

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम मांचा में 28-29 मई को आए तेज आंधी-तूफान, चक्रवात और बारिश ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। प्राकृतिक आपदा के चलते गांव के अंदर और बाहर लगे करीब 25 से 30 विद्युत पोल व खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पिछले तीन दिनों से ठप पड़ी है।बिजली न होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल समेत कई आवश्यक सुविधाओं के संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में अंधेरा छाया हुआ है और दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को संबोधित ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त पोलों की तत्काल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि बिजली बाधित होने से जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ज्ञापन पर गांव के कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाई।गांव निवासी जीशान अली ने बताया कि इस संबंध में पहले भी उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने समस्या का समाधान नहीं कराया। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी की समस्या से पूरा गांव जूझ रहा है तथा जल्द कार्रवाई न होने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए मजबूर हो सकते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button