A2Z सभी खबर सभी जिले की

रवि शिमले रिपोर्टर

🔷“रक्षा सखी” अभियान के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरूक एवं सशक्त

🔹महिला थाना बड़वानी की पहल, छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों संबंधी दी महत्वपूर्ण जानकारी

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग एवं महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु चलाए जा रहे “रक्षा सखी” अभियान के अंतर्गत दिनांक 29.05.2026 को महिला थाना बड़वानी पुलिस द्वारा शासकीय अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बड़वानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, महिला संबंधी अपराधों, साइबर अपराध, यातायात नियमों के पालन एवं शासन द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के संबंध में डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मुजाल्दा एवं उपनिरीक्षक रचना तोमर द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा, जागरूकता एवं पुलिस सहायता के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, डायल-112 एवं अन्य पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

Related Articles

महिला थाना पुलिस बड़वानी द्वारा छात्राओं को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

उक्त कार्यक्रम में डीएसपी श्रीमती निलेश्वरी डावर, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता मुजाल्दा, उपनिरीक्षक रचना तोमर, मप्रआर 352 आशा डुडवे सहित लगभग 30-35 छात्राएं उपस्थित रहीं।

Show More
Back to top button