
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग में संगठन सशक्तिकरण, बूथ प्रबंधन और गरीब कल्याण योजनाओं पर हुआ मंथन
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*पांढुर्णा/सौसर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यकर्ताओं की वैचारिक एवं व्यवहारिक दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर के साथ संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण वर्ग में देश के समक्ष वर्तमान चुनौतियां, राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य, भाजपा का इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, “मन की बात”, एसआईआर, व्यवहारिक सत्र तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों की गरीब कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न वक्ताओं ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता: डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री *डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है और पार्टी की विचारधारा एवं सेवा भाव ही भाजपा को देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
संगठन संभाग प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य सेवा, सुशासन और संगठनात्मक मजबूती के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है।
प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष पंकज टेकाम ने भाजपा के इतिहास, वैचारिक आधार और संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। वहीं प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले ने व्यवहारिक सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को संवाद कौशल, जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। तीर्थ स्थान क्षेत्र एवं मेला प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोटिया ने भी अपने विचार रखकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

प्रशिक्षण वर्ग में दिखे अनूठे नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण की झलक
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुछ अनूठे नवाचार और अनुकरणीय पहल भी देखने को मिली। वर्ग के दौरान समानता और अपनत्व का संदेश देते हुए दोनों दिन **विषय वक्ताओं ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस आयोजन में *नो प्लास्टिक’ की नीति अपनाई गई और पूरे परिसर में प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग पूरी तरह से वर्जित रहा।
समापन सत्र में प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह जी का रहा मुख्य आतिथ्य
दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ। समापन सत्र में *भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने मुख्य आतिथ्य उद्बोधन से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित और प्रोत्साहित किया। समापन के इस अवसर पर डिजिटल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला प्रभारी दीपांकर बैनर्जी, जिला वर्ग प्रभारी रमेश पोफली, पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, वैशाली महाले, संतोष जैन, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा इन्द्रचंद डागा, मोरेश्वर मर्सकोले, सुनंदा डोंगरे, मौसम बिसेन, विलास घोंघे, देवीदास राऊत, राजेन्द्र भक्त, जप अध्यक्ष संजय भूते, रामकृष्णा वाकोड़े, संदीप घाटोड़े, राहुल मोहोड सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।