

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। लगातार मिल रही ओवरलोड की शिकायतों और इनके द्वारा आएदिन होने वाले हादसों का संज्ञान लेते हुए लखनऊ से आई खनन विभाग की टीम और उपजिलाधिकारी तथा पुलिस की संयुक्त छापेमारी में लगभग दो दर्जन ओवरलोड ट्रक पकडे गए हैं जिनमे चार ट्रकों में कागजात नहीं पाए गए।

अवैध खनन और ओवरलोड के कारण नेशनल हाईवे पर आएदिन होने वाले सडक हादसों को लेकर उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और लखनऊ से आई खनिज विभाग की टीम ने मौदहा नेशनल हाईवे और हमीरपुर की सीमा के आखिरी छोर पर गहबरा के आगे ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाकर लगभग दो दर्जन ओवरलोड ट्रकों को कबजे में लिया है जिनके वैध कागजात की जांच की जा रही है जबकि चार ट्रकों में कोई कागजात नहीं पाए गए हैं। सभी ट्रकों के कागजात की जांच के बाद कार्यवाही होना तय माना जा रहा है।