A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नदी से बहा रहे बांध का पानी, नहरों से उड रही धूल 

 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । मौदहा बांध के गेटों की मरम्मत के लिए खाली हो रहे मौदहा बांध का हजारों क्यूसिक पानी बेतवा नदी में बहाया जा रहा है। वही इस बांध से जुड़ी नहरों में धूल उड़ रही है और तालाब आदि सूखे पड़े हुए। पशु पक्षी पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं।

Related Articles

जिले के मौदहा बांध की मरम्मत बरसात की पूर्व होनी है। इसके लिए बांध का पानी बिरमा नदी के रास्ते बेतवा में छोड़ा जा रहा है। अभी तक हजारों क्यूसिक पानी नदी में छोड़ दिया गया है। वही इस बांध से जुड़ी नहरों में धूल उड़ रही है। नहरों से जुड़े तालाब पोखर सूखे पड़े हैं। विदोखर मेदनी निवासी बालेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, एनके मिश्रा, बिजली अहिरवार, राकेश यादव आदि ने बताया कि गांव किनारे से मौदहा बांध की सुमेरपुर ब्रांच गुजरती है। इस नहर से गर्मी में भगमन तलाब भर दिया जाता था। लेकिन मई माह का प्रथम पखवाड़ा गुजरने वाला है। नहर में पानी नहीं आया है। सुना है कि बांध खाली हो रहा है। पानी आने की उम्मीद अब नहीं है। भीषण गर्मी में पशु,पक्षी पानी के लिए बेहाल है। इस तालाब के भर जाने से बड़ी राहत मिलती थी।जानकारी के लिए मौदहा बांध के सहायक अभियंता यशवीर सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया।लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

 

 

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!