A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

थाना कसया पुलिस द्वारा एक अदद डीसीएम वाहन से बध हेतु तस्करी कर ले जायी जा रही 21 राशी गोवंशी पशु बरामद

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर कुन्दन कुमार सिह के नेतृत्व में गोंवंशी पशओं की तस्करी के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 05.03.2024 को प्र0नि0 कसया गिरिजेश उपाध्याय मय टीम द्वारा विशुनपुर कट के पास से एक आइसर डीसीएम वाहन न0 UP 22 AT 9998 से तस्करी कर बध हेतु ले जायी जा रही 21 राशी गोवंशी पशुओ की बरामदगी की गयी। पुलिस को देखकर अभियुक्तगण मौके से फरार हो गये वाहन के नम्बर के आधार पर अभियुक्तों को चिन्हित कर लिया गया है शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी। बरामदगी के आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 114/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0

*विवरण बरामदगी–*
1-एक अदद डीसीएम न0 UP 22 AT 9998
2-21 राशी गोवंशीय पशु (बैल/बछड़ा) (02 मृत, 19 जीवित)

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1-प्र0नि0 कसया गिरिजेश उपाध्याय थाना कसया जनपद कुशीनगर।
2-उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल चौकी प्रभारी कुशीनगर थाना कसया जनपद कुशीनगर।
3-उ0नि0 अतुल कुमार थाना कसया जनपद कुशीनगर।
4-हे0का0 साहिल यादव थाना कसया जनपद कुशीनगर ।
5-का0 कृष्ण कुमार सिंह थाना कसया जनपद कुशीनगर।
6-का0 रवि प्रकाश सिहं थाना कसया जनपद कुशीनगर।

 

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!