

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। ग्राम करहिया स्थित माहेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान राजा बलि प्रसंग का वर्णन किया गया तथा वामन अवतार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
बाल व्यास राधिका दुबे ने कहा कि जीवन में सही मार्ग पर चलने के लिए अच्छे संकल्प लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि माता-पिता ही सबसे बड़े भगवान होते हैं। जिन पर माता-पिता का आशीर्वाद होता है, उन्हें जीवन में हर सुख प्राप्त होता है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को कथा, सत्संग और कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजनों में साथ लाने की अपील करते हुए कहा कि धर्म-कथा सुनने से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। भगवान के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन को सफल और सार्थक बनाता है।