

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।09 मई मौदहा कोतवाली के कपसा मार्ग स्थित सिजनौडा बजरंग धाम आश्रम के वयोवृद्ध संत के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
बताया जाता है कि आश्रम के वयोवृद्ध संत श्री श्री 108 महेशदास जी महाराज 75 वर्ष बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें कानपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने शनिवार को आखरी सांस ली है। उनके निधन का समाचार सुनकर लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में लोग आश्रम परिसर में एकत्रित हुए। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है।आश्रम के महंत श्री श्री 108 रघुनंदन दास जी ने उन्हें मुखाग्नि दी है। इस मौके पर क्षेत्र सहित दूरदराज से आए संतों व महंतों सहित जनमानस की भीड़ एकत्र रही है।