A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :शादी से लौट रहे युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बंडवा गांव निवासी 32 वर्षीय अरविंद अपने भाइयों राजू और धर्मेंद्र के साथ कीरतपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। बुधवार को तीनों एक ही मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में अचानक गोली चल गई, जो अरविंद के पेट में जा लगी। बताया जा रहा है कि अरविंद ने अपनी कमर में अवैध तमंचा रखा हुआ था, जिससे अचानक फायर हो गया।

Related Articles

घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए। डॉक्टरों के अनुसार युवक के पेट के दाहिने हिस्से में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!