A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

वृद्धा ने युवक पर भाड़े पर ली मारुति वैन को गिरवी रखने का लगाया आरोप  

वृद्धा ने युवक पर भाड़े पर ली मारुति वैन को गिरवी रखने का लगाया आरोप  

 

वृद्धा ने युवक पर भाड़े पर ली मारुति वैन को गिरवी रखने का लगाया आरोप

 

राठ——-: वृद्धा ने एक युवक पर चार पहिया गाड़ी किराए पर लेकर हर माह भाड़ा देने की बात कहकर गाड़ी को गिरवी रख दिया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी आशारानी पत्नी रामनाथ ने बताया कि दो माह पहले नगर के खुशीपुरा निवासी मुबीन उसके घर से दस हजार रुपए प्रति माह भाड़े पर मारुति वैन ले गया। जिसपर उक्त युवक ने मारुति वैन को नगर के ही पठानपुरा मुहल्ला निवासी महेंद्र सैनी के पास गिरवी रख दी। जब उसने अपना वाहन मांगा तो वह वाहन नहीं दे रहा है। बताया कि युवक धोखाधड़ी करता रहता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

Show More
Back to top button