A2Z सभी खबर सभी जिले की

टोल कर्मियों और बारातियों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद के बाद फायरिंग

एनएच-22 पर सरथुआ गांव के पास टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात बारातियों और टोल कर्मियों के बीच विवाद

 टोल कर्मियों और बारातियों के बीच टोल टैक्स को लेकर विवाद के बाद फायरिंग

एनएच-22 पर सरथुआ गांव के पास टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात बारातियों और टोल कर्मियों के बीच विवाद

जहानाबाद। जिले में एनएच-22 पर सरथुआ गांव के पास टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात बारातियों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान गोलीबारी और मारपीट हुई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, उमराव बीघा से मसौढ़ी जा रही एक बारात के दौरान डीजे पर डांस को लेकर टोल कर्मियों और बारातियों के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद टोल टैक्स के भुगतान को लेकर बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट और गोलीबारी हुई।

Related Articles

घटना में विकास कुमार और रोहित कुमार को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि करीब तीन राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दोनों युवकों के सीने में छर्रे लगे। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। एक्स-रे के जरिए यह जांच की जा रही है कि गोली अंदर फंसी है या नहीं। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पहले मारपीट होते हुए दिख रही है।

सूचना मिलने पर टेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि टोल टैक्स को लेकर विवाद के बाद फायरिंग हुई है और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टोल प्लाजा बनने के बाद से यहां अक्सर विवाद होते रहते हैं। कई ग्रामीण टोल देने का विरोध करते हैं, जबकि टोल कर्मियों के साथ पैसे को लेकर बार-बार झड़प की स्थिति बनती रहती है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!