A2Z सभी खबर सभी जिले की

माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर उपायुक्त के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 

जमशेदपुर।

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आगामी 26 फरवरी को जमशेदपुर (कदमा) में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक रूट, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, साफ-सफाई एवं भवन संबंधी तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताते हुए सफल आयोजन के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई।

— आनंद किशोर

ब्यूरो चीफ, अखंड भारत न्यूज़

ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (AIMA)

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Back to top button
error: Content is protected !!