A2Z सभी खबर सभी जिले की

सामाजिक नवांकुर संस्था द्वारा अंबेडकर जयंती पर सेवा कार्य, आइसक्रीम व शीतल जल का वितरण भव्य रैली और माल्यार्पण के साथ मनाई गई 135वीं जयंती

सामाजिक नवांकुर संस्था द्वारा अंबेडकर जयंती पर सेवा कार्य, आइसक्रीम व शीतल जल का वितरण भव्य रैली और माल्यार्पण के साथ मनाई गई 135वीं जयंती

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर अंतर्गत नवांकुर संस्था यूथ ऑफ सौसर एसोसिएशन द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत अंबेडकर चौक, वार्ड क्रमांक 11 सौसर में दोपहर के समय विकासखंड अधिकारी श्री अनिल बोबड़े, संस्था अध्यक्ष योगेश सोमकुंवर, सचिव गोपाल कोठे, परामर्शदाता सुनील डोंगरे, सुभाष ठाकरे एवं दिनेश सोमकुंवर की उपस्थिति में डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

Related Articles

इसके पश्चात शाम के समय अंबेडकर चौक, वार्ड क्रमांक 11 में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली के दौरान छोटे-छोटे बच्चों एवं महिलाओं को आइसक्रीम, फ्रूटी एवं शीतल जल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए शिक्षक श्री संदीप बागड़े, चंद्रशेखर जैवार, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर अंबाडकर एवं श्री राजविलास बनकर द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के श्री योगेश सोमकुंवर, श्री गोपाल कोठे, नगर विकास प्रस्फुटन समिति सौसर, श्री दिनेश पाटील, श्री अमीर धराड़े, श्री हेमंत हिवरकर, श्री पंकज रंगारे, श्री अश्विनी सहारे, श्री नीलेश गाडगे एवं वृक्षमित्र श्री अरुण गुरुजी ठाकरे द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button