A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में स्थित बेतवा पुल के नीचे शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि बेतवा पुल के नीचे लगभग 55 वर्षीय एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें हैं, जो पत्थरों से टकराने के कारण प्रतीत हो रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला पुल से कूदकर आत्महत्या का माना जा रहा है।

Related Articles

घटना की जानकारी मिलते ही फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया, जहां साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में पुल के आसपास देखा जाता था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Show More
Back to top button