
कामां पुलिस ने मारपीट करने के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – कामां थाना पुलिस ने सोमवार को एक राहगीर युवक को घेर कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि कामां कस्बा के नंद पेट्रोल पंप स्थित कोलीयान बगिची निवासी प्रकाश पुत्र कल्याण कोली ने 9 अक्टूबर 2025 को कामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र देवराज कोली रात्रि करीब 10 बजे कोलियान बगिची के निकट दुकानदार सुरेश मंगला व मोहन ई-मित्र की दुकान से अपने घर पर
लोट रहा था तभी मौका देखकर कामा कस्बे के रामजी गेट मोहल्ला के हरिजन बस्ती निवासी जतिन, सूरज, सचिन, दिलीप, अभय, सुमित हरिजन ने लाठी, डंडा, फरसा से उसके पुत्र देवराज कोली पर हमला कर गंभीर रूप घायल कर दिया राहगीर युवक से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में कस्बा के रामजी गेट मोहल्ला के हरिजन बस्ती निवासी सन्तोष उर्फ सुमित पुत्र विनोद हरिजन, रामजी गेट निवासी दिलीप पुत्र राकेश उर्फ पोली हरिजन, कस्बे के रामजी गेट निवासी जतिन पुत्र राजू हरिजन को गिरफ्तार किया है।
