A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :सडक पर जाम लगने से राहगीर, किसान और छात्र परेशान 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग का चौड़ीकरण में शिथिलता के चलते कस्बे में प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक जाम का झाम बना रहने से राहगीरों के साथ स्कूल कॉलेज के आने जाने वाले छात्र छात्राएं शिक्षक, अभिभावक परेशान है। सोमवार को 12:00 बजे देवगांव चौराहा के समीप जाम लग जाने से सैकड़ो वाहन घंटों फंसकर रेंगते नजर आए।

Related Articles

कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा पैलानी तिंदवारी मार्ग चौड़ीकरण के चलते राहगीरों के लिए नासूर बन गया है पूरे दिन यहां जाम का झाम बना रहता है। बांदा मार्ग निवासी राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, प्यारेलाल प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि चौडीकरण के नाम पर महीनो पूर्व सड़क की पटरी खोद डाली गई थी तब से अब तक इसमें सामग्री नहीं डाली गई है। पटरी के अभाव में भारी वाहन आपस में टकरा जाते हैं और जाम लग जाता है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे ऐसा ही कुछ हुआ और जाम लगने स्कूल कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं अभिभावकों के साथ स्टेशन आने जाने वाली यात्री चिलचिलाती धूप में घंटो फंसे रहे।

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!