A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :नाजायज तमंचा लिए युवक का वीडियो वायरल 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।कोतवाली क्षेत्र में एक कार्यक्रम में एक युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा का है, जिसमें युवक खुलेआम अवैध कट्टे का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है।

विडियो में दिख रहा युवक अतुल यादव पुत्र अरिमर्दन नाम का बताया जा रहा है। 15 मार्च को अरिमर्दन यादव के पौत्र का बरहौ कार्यक्रम था उसी में अतुल हाथ मे अवैध असलहा लिए घूम रहा है l जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है l वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नही करता है l

Related Articles

कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है lमामले की जांच की जा रही है l

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!