मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जानआयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जी उपचार कर शासन को करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने के कथित षड्यंत्र का खुलासा,डिंडौरी नगर परिषद में एएचपी आवास घोटाला” अभी और खुल सकते हैं राजसुभाष इंटर कॉलेज में 8 किमी दौड़ का आयोजन, सपा नेता डा जीराज यादव ने झंडी दिखाकर किया शुभारंभवोट बचाओ–देश बचाओ महारैली में शामिल हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल, साथियों के साथ पहुंचे दिल्ली के रामलीला मैदानजिला पूंछ पुलिस ने दर्ज की तीन एफआईआर, नाका चेकिंग के दौरान 12 मवेशियों को कराया मुक्त सुरनकोट, 31 अक्टूबर: मवेशियों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत, पुलिसहमीरपुर :गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, इलाके में मची अफरा-तफरीहमीरपुर :बिवांर में रोडवेज बस और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, पीईटी और छात्रवृत्ति परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी व बच्चे भी हादसे का शिकार,हमीरपुर :चौरा देवी मंदिर मैदान में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने किया शुभारंभहमीरपुर :संदिग्ध परिस्थितिय में किशोरी की मौत,आत्महत्या और मिर्गी के दौरे के बीच उलझी मौत की गुत्थीअंबेडकरनगर में सेवानिवृत्त दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिंडोरी के वार्ड नंबर 2 सुबखार में गंदे पानी की आपूर्ति, बीमारी फैलने की आशंका

डिंडोरी के वार्ड नंबर 2 सुबखार में गंदे पानी की आपूर्ति, बीमारी फैलने की आशंका
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे, डिण्डौरी

डिंडोरी। नगर परिषद डिंडोरी के वार्ड नंबर 2 सुबखार क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद द्वारा नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के बजाय कभी जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहती है तो कभी गंदे एवं मटमैले पानी की आपूर्ति की जाती है।

रहवासियों के अनुसार, नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और मटमैला है कि उसे पीने के लिए इस्तेमाल करना मुश्किल है। ऐसे पानी के सेवन से बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। बारिश के मौसम में दूषित पानी की समस्या को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। एक ओर कई बार पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहती है, वहीं दूसरी ओर जब पानी आता है तो उसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

रहवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि वार्ड नंबर 2 सुबखार में पेयजल व्यवस्था की तत्काल जांच कराकर नियमित एवं स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही दूषित पानी की समस्या के कारणों का पता लगाकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का खतरा न हो।

स्थानीय नागरिकों की मांग है—पानी की नियमित आपूर्ति के साथ स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।जब इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रसास किया गया तो उनके द्वारा कॉल रिसीव नही किया गया।