A2Z सभी खबर सभी जिले की

करौंदी मॉल में शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

डिण्डौरी, 2 अप्रेल 2026

डिंडौरी      जिले के ग्राम करौंदी मॉल में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। यह कार्रवाई कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करौंदी मॉल में जगदीश पिता बनावल एवं अन्य द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था। उक्त भूमि पर एनएच-45 सागर टोला से कबीरचबूतरा तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में दो बार अवैध निर्माण हटाने के लिए सूचना दी गई थी। साथ ही 25 मार्च 2026 को ग्रामवासियों, राजस्व अधिकारियों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के कर्मचारियों की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने हेतु तीन दिवस का समय भी प्रदान किया गया था।

Show More
Check Also
Close
Back to top button