A2Z सभी खबर सभी जिले की

’’तिलक एवं फूलमाला से नवप्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया स्वागत’’

 डिंडौरी   शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर प्रवेश परीक्षा से चयनित कक्षा 9वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम “स्कूल चले हम अभियान” एवं “प्रवेश उत्सव” के अंतर्गत आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय में संचालित होने वाली विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी गई।

विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती लतिका डेनियल, प्रधान पाठक द्वारा विद्यालय की विगत वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। वहीं उच्च माध्यमिक शिक्षक पी.एस. कुशराम ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती उपासना चौबे ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल से आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों एवं उपहारों का वितरण किया गया।

Related Articles

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में श्रीमती हंसा तेकाम, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती त्रिवेणी मिश्रा, नीतू सिंह रघुवंशी, रौशनी आर्या, टी.आर. धुर्वे, संजीव जैन, वीरेन्द्र उद्देशिया, रोहित वशेष, पवन बर्मन, आनंद झारिया, इमरान खान, के.डी. मिश्रा, अरबाज खान, श्रीमती शिवानी सोनी, सोनिया सिंह, काजल मिश्रा, मिहि लाल धुर्वे, अघनू सिंह कोकड़िया, लीला तेकाम, मयंक उद्देशिया सहित बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेन्द्र दीक्षित द्वारा किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!