A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसेवा में अग्रणी पार्षद प्रदीप कामदार की पहल रंग लाई, शारदा मार्केट की छोटी पुलिया की जगह नई ऊंची और चौड़ी पुलिया निर्माण के लिए नपाध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन 

जनसेवा में अग्रणी पार्षद प्रदीप कामदार की पहल रंग लाई, शारदा मार्केट की छोटी पुलिया की जगह नई ऊंची और चौड़ी पुलिया निर्माण के लिए नपाध्यक्ष का सकारात्मक आश्वासन 

पांढुर्णा।
गणेश वार्ड के पार्षद प्रदीप कामदार, जो वार्ड की जनता से सतत जीवंत संपर्क में रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं, की अगुवाई में आज एक महत्वपूर्ण ज्ञापन नगरपालिका परिषद अध्यक्ष को सौंपा गया। इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से शारदा मार्केट स्थित वर्षों पुरानी छोटी पुलिया की स्थिति को प्रमुखता से उठाया गया।

बताया गया कि यह पुलिया लगभग 85-90 वर्ष पुरानी होकर अत्यंत संकरी हो चुकी है, जिससे गणेश वार्ड सहित हनुमंती, जाटबा, राधाकृष्ण, वसई और सावरगांव पेठ एवं अन्य वार्डो  के हजारों नागरिकों को प्रतिदिन आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

विशेष रूप से बारिश के मौसम में यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है, जहां पानी भरने और पुलिया की कम चौड़ाई के कारण आवागमन बाधित हो जाता है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आवागमन बाधित होने से व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। जिसके बारे में वार्ड वासियों ने पार्षद प्रदीप कामदार को अपनी व्यथा बताई ।

Related Articles

पार्षद प्रदीप कामदार ने इस जनहित के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की बढ़ती आबादी और यातायात को देखते हुए यहां एक नई, मजबूत और चौड़ी पुलिया का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। उनकी सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते ही यह मुद्दा प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत हो सका।
नगरपालिका परिषद अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने भी ज्ञापन पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि आगामी परिषद बैठक में इस विषय पर प्रस्ताव लाया जाएगा और शीघ्र ही नई पुलिया के निर्माण की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।


इस पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। वार्ड के नागरिकों ने पार्षद प्रदीप कामदार की सक्रियता एवं नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े को भी इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

ज्ञापन सौंपते वक्त शेषराव रेवतकर, विलास निकम, नंदू बोकडे,सुशील नेटके, रवि बोकडे एवं अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!