A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभाओं के सम्मान से महाविद्यालय परिसर रहा उत्साहपूर्ण

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन संपन्न खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतिभाओं के सम्मान से महाविद्यालय परिसर रहा उत्साहपूर्ण

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन दिनांक 16 एवं 17 मार्च 2026 को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन तथा वार्षिक स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. हर्षलता सोनटक्के के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर विविध खेल स्पर्धाओं, मनोरंजनात्मक खेल गतिविधियों के साथ-साथ रंगोली, पुष्प सज्जा एवं चित्रकला जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Related Articles

द्वितीय दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक, पूजन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमंत कस्तूरे जी तथा विशेष अतिथियों के रूप में श्री अनिल कुमरे (जिला महामंत्री भाजपा), श्री सीताराम कोरडे (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), श्री महेश साहू, श्री रामेश्वर खोड़े, श्री रमेश बागडे, श्री राजेश झाडे, श्रीमती बेबी घाटोडे एवं श्री अशोक मुनघाटे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. शहनाज खान ने की। इस अवसर पर डॉ. हर्षलता सोनटक्के, डॉ. दिलेश इंदुरकर एवं डॉ. ललिता धुर्वे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

प्राचार्या डॉ. शहनाज खान ने अपने वार्षिक प्रतिवेदन में महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों, संचालित पाठ्यक्रमों, अधोसंरचना विकास कार्यों तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि श्री हेमंत कस्तूरे जी ने आयोजन के लिए महाविद्यालय को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मेलन के अंतर्गत विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों द्वारा वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया गया तथा विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के उन 10 विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) एवं राज्य पात्रता परीक्षा (SET) उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसरशिप के लिए योग्यता प्राप्त की। इनमें दुर्गेश जुमड़े, प्रकाश घोडे, सुष्मिता संबारे, आसवंती धुर्वे, कामिनी मानकर, हेमेन्द्र किंकर, धीरज इरपाची, कोमल कोल्हे, चंचल गांजरे एवं अजय नारनवरे शामिल हैं। इन सभी को प्रोत्साहन राशि एवं शील्ड प्रदान की गई।

शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके साथ ही खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र, शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्राचार्या डॉ. शहनाज खान ने इस आयोजन को महाविद्यालय परिवार की सामूहिक सफलता बताते हुए कहा कि इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वार्षिक स्नेह सम्मेलन प्रभारी डॉ. हर्षलता सोनटक्के द्वारा किया गया। मंच संचालन डॉ. ललिता धुर्वे एवं श्री भोजराज कराले ने किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. विवेक कुमार सोनवाने, डॉ. किशोर पराड़कर, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी एवं डॉ. सूरज रामटेक ने पुरस्कार वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ. एल. एल. राऊत, श्रीमती अभिलाषा दवंडे, डॉ. पल्लवी झरिया, श्री मनोज कुमार धुर्वे, श्री पंजाब सिंह, श्री रविंद्र बंसोड़, श्री पवन कुमार कोडापे, डॉ. अनिल पिंपलकर, डॉ. श्रेयांश परसाई, डॉ. दीपचंद भावरकर, डॉ. कैलाश गोन्हेरे, डॉ. ए. मंसुरी, कु. पूजाश्री बावनकर, श्रीमती सीमा कामडे, सिया मरकाम, श्रीमती रिजा बिजु, अपूर्वा सांडे, आंचल चटप, श्री मनोज खुरसंगे, श्री राधेश्याम बुवाडे, संजय धुर्वे, कुमारी श्रुति शर्मा, कुमारी साक्षी देशमुख, कुमारी खुशबू देशमुख, कुमारी तीन पराड़कर, कुमारी ज्योति पार्टी, कुमारी रूपाली देशमुख सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!