

बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। घघौवा चौकी अंतर्गत यादव ढाबा के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया।
सूचना पाकर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतक महिला की पहचान रीता (33 वर्ष), पत्नी शिवसेन, निवासी ग्राम चपरा पोस्ट बदरिया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि रोहित पुत्र राजेंद्र जायसवाल द्वारा तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।