A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम घोपतपुर में सम्पन्न 

डिंडोरी 14 मार्च 2026

डिंडोरी ।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम घोपतपुर सेक्टर न 01 बजाग में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उददेश्य समितियों एवं नवांकुर सखियों की क्षमता बढ़ाना समग्र ग्राम विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना

कार्यक्रम में नवांकुर सेक्टर क्रमांक 01 बजाग की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियाँ के अध्यक्ष सचिव सदस्य एवं नवांकुर सखि बहनों ने सहभागिता की कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पूजन से हुई तत्पश्चात स्वागत परिचय । सामूहिक गीत प्रशिक्षण में आपेक्षित सदस्यों की उपस्थिति ली गई ।  गुरुदास कुलदीय मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना सामूहिकता एवं स्वालम्बन विषय पर विचार रखे । इसके बाद शिवकुमार धुर्वे ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा उसके विभिन्न चरणों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी ।

ब्लाक समन्वयक श्रीमति अन्जु दुबे ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण बोर्ड फ्लेक्स नर्सरी जनसूचना केन्द्र एवं संस्कार केन्द्र संचालन पर जोर दिया । ग्राम पंचायत सरपंच पद सम्भाल रहे सामाजिक कार्यकर्ता  महेन्द्र कुमार परस्ते ने वर्तमान समाज की परिद्रश्य पर विचार रखे ।

Related Articles

कार्यक्रम के अन्त में ब्लाक समन्वयक श्रीमति अन्जु दुबे नवांकुर कार्यकर्ता एवं सरपंच , कुलदीप ,शिवकुमार धुर्वे द्वारा सभी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र वितरित किया गया । कुल 36 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किये ।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!