A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पक्षियों के पानी के लिए पानी की व्‍यवस्‍था के लिए सकोरे वितरित

जल संरक्षण पर कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

नीमच
जिले में कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में चलाऐ जा रहे मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत ज्ञानोदय इन्‍टरनेशनल स्‍कूल नीमच द्वारा भारत माता चौराहे नीमच पर जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, एवं ज्ञानोदय की चेयरमेन श्रीमती माधुरी चोरसिया की उपस्थिति में ज्ञानोदय के छात्र–छात्राओ ने जल संरक्षण पानी बचाओं पर आधारित नुक्‍कड नाटक प्रस्‍तुत किया, जिसे उपस्थि‍त जनों ने सराहा। कलेक्‍टर ने ज्ञानोदय की और से पक्षीयों के पीने के पानी की व्‍यवस्‍था के लिए मिट्टी के सकोरे भी वितरित कियें। ज्ञानोदय के छात्र- छात्राओं ने दुकान–दुकान,घर-घर जाकर 500 से अधिक सकोरे वितरित किए ।
इस मौके पर तहसीलदार श्री संजय मालवीय व अन्‍य अधिकारी, ज्ञानोदय का स्‍टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपंस्थित थी ।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button