A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :पीस कमेटी की बैठक में छाया रहा बिजली और आवारा पशुओं का मुद्दा 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। रमजान के आखिरी शुक्रवार यानि अलविदा जुम्मा, ईद और हिन्दू नववर्ष पर मनाई जाने वाली चैत्र नवरात्री को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमे साफ सफाई, बिजली और आवारा पशुओं का मुद्दा छाया रहा।

Related Articles

रमजान के आखिरी शुक्रवार, ईद और हिन्दू नववर्ष,नवरात्रि को लेकर कस्बे की कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय ने की। पीस कमेटी की बैठक में हर बार की तरह वही घिसा पिटा आवारा पशुओं, पानी और साफ सफाई का मुद्दा छाया रहा जबकि बिजली की कटौती के समय को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई जिसपर उपजिलाधिकारी ने उपखण्ड अधिकारी को तत्काल प्रभाव से फोन कर रोस्टर बदलने की बात कही। इतना ही नहीं कस्बे सहित क्षेत्र में गैस एजेंसीज द्वारा बंद की गई होम डिलीवरी के कारण मची अफरा तफरी को लेकर पूर्ति अधिकारी को फोन कर सभी एजेंसी संचालकों को बुलाने के लिए सूचना भेजनें के लिए कहा है। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सीमा तोमर, जेई जल संस्थान,शहर इमाम करामत उल्लाह, कारी अता उर्रहमान, कारी सना उल्लाह, चौधरी नसीम आलम, जावेद अख्तर, हाफिज अब्दुल रफीक, आशीष सिंह अल्लू, कौशलेन्द्र सिंह, अनूप सिंह, मीलू निषाद, शरीफ उददीन सहित आधा सैकडा से अधिक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button