
जनपद बस्ती के थाना लालगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोप में एक 19 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान अंकिता, पुत्री राम विचार के रूप में हुई है, जो कक्षा 10 की छात्रा बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 7 बजे की है। आज छात्रा का कला विषय का अंतिम पेपर भी था। इसी बीच वह घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतार लिया।
घटना की मृतिका के पिता द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्रा और अपर थाना प्रभारी लालगंज राजेश कुमार विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रुधौली कुलदीप यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
शुरुआत में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद परिजन राजी हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
