A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में अवैध बालू का साम्राज्य, जिम्मेदार मौन!

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (जिला हमीरपुर)। कस्बे में अवैध बालू का कारोबार खुलेआम धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि बांदा जनपद से ट्रैक्टर-ट्रॉली में बालू लाकर मौदहा में बेची जा रही है और खनन विभाग को हर दिन लाखों के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खेल बिना संरक्षण के संभव नहीं। रात के अंधेरे में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़कों पर फर्राटा भरती हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर सन्नाटा पसरा रहता है। आखिर किसके इशारे पर यह कारोबार फल-फूल रहा है?

Related Articles

सूत्रों के अनुसार बिना वैध रॉयल्टी और परिवहन पास के बालू का परिवहन किया जा रहा है। इससे न केवल सरकारी खजाने को नुकसान हो रहा है, बल्कि सड़कों की दुर्दशा और हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल—जब सबको पता है, तो प्रशासन क्यों है मौन?

क्या खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से चल रहा है यह खेल? या फिर कार्रवाई से बचने के लिए आंखें मूंदी जा रही हैं?

यदि आरोप सही हैं तो यह सिर्फ अवैध खनन नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर खुली चुनौती है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अफसर कब जागेंगे या फिर अवैध बालू का यह काला कारोबार यूं ही चलता रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!