A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

57 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन

जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार तथा जिला रोजगार कार्यालय पांढुर्णा, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र छिंदवाड़ा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पांढुर्णा के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय जिला स्तरीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन दिनांक 25 फरवरी को किया गया।

Related Articles

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश तथा कार्यक्रम की अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शहनाज खान द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शहनाज खान ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया तथा कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं जिला रोजगार केंद्र छिंदवाड़ा/पांढुर्णा का रोजगार मेले का आयोजन महाविद्यालय परिसर में कराने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्र हित में इस प्रकार के रोजगार अवसर युवाओं के जीवन में नई दिशा और उमंग भरते हैं तथा युवा संगम रोजगार मेले के उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को अपने करियर की शुरुआत करने और अपने सपनों को साकार करने का एक सशक्त मंच प्रदान करते हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश ने अपने संबोधन में कहा कि युवा संगम मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों और संगठनों से जुड़ने तथा अपने कौशल एवं योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से रेमंड इंडिया, डायटेक प्रोसेसिंग (प्रा.) लिमिटेड पांढुर्णा, भारतीय जीवन बीमा निगम, इण्डो मल्टी सॉल्यूशंस नागपुर, सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया नागपुर सहित कुल 11 कंपनियां शामिल रहीं। मेले में कुल 147 छात्र-छात्राओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया, जिनमें से 57 अभ्यर्थियों का प्रथम चरण में चयन किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ. किशोर पराड़कर प्रभारी स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा किया गया तथा विशेष सहयोग श्री भोजराज कराले का रहा। इस अवसर पर जिला रोजगार कार्यालय छिंदवाड़ा के श्री आकाश सोमकुवर, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य श्री ज्ञानेश्वर तलमले, श्री देवेश बोरकर (ट्रेनिंग एवं रोजगार प्लेसमेंट ऑफिसर), डॉ. डी.एस. बिसेन, डॉ. ललिता धुर्वे, प्रो. अभिलाषा दवंडे, डॉ. विवेक कुमार सोनवाने, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. डी.के. इंदुरकर, प्रो. मनोज कुमार धुर्वे, प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. रविंद्र बंसोड़, प्रो. गणेश कुमार तुमडाम, डॉ. सूरज रामटेके, डॉ. अनिल पिंपलकर, डॉ. अमानतुल्ला, डॉ. पल्लवी झरिया, प्रो. पवन कोडापे, डॉ. दीपचंद भावरकर, डॉ. कैलाश गोन्हेरे, श्री अजय कुमार झारिये सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!