A2Z सभी खबर सभी जिले की

आईटीआई_पांढुर्णा में #प्रधानमंत्री_कौशल_विकास_योजना 4.0 के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ

आईटीआई_पांढुर्णा में #प्रधानमंत्री_कौशल_विकास_योजना 4.0 के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आईटीआई पांढुर्णा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 के अंतर्गत गैस टंगस्टन आर्क वेल्डिंग (GTAW) जॉब रोल में 510 घंटे की अवधि का निःशुल्क अल्पकालीन प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

Related Articles

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी वर्गों के पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर नेशनल स्किल डेवलपमेंट कोऑपरेशन (National Skill Development Corporation NSDC) द्वारा राष्ट्रीय स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जो अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने तथा आगे के कौशल उन्नयन में सहायक सिद्ध होगा।

प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 8वीं / 10वीं / 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को दिनांक 04 मार्च 2026 तक इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट पांढुर्णा ( Industrial Training Institute, Pandhurna) में स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के समय आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक है।

यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है तथा इसमें उद्योग-उपयोगी व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र के साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आईटीआई पांढुर्णा से संपर्क कर सकते हैं।

यह पहल युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने भविष्य को सशक्त एवं सुरक्षित बना सकें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!