A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :दो बाइकों की भिड़ंत में महिला गंभीर, मौदहा अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। मकराव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 36 वर्षीय गुड़िया पत्नी रणविजय, निवासी मकराव, गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!