
डंपर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर मौके2पर ही हुई युवक की मौत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। हरिदत्त कॉलेज के सामने तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेश कुमार निवासी शास्त्री नगर के रूप में हुई है। योगेश की दुकान सेवर में स्थित बताई जाती है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक मीना देवी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का मौका निरीक्षण किया। पुलिस ने योगेश के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया, जहां तलाशी के दौरान उसकी पहचान की पुष्टि हो सकी। इसके बाद परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
