

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर । बरात आने के पूर्व दुल्हन के घर से भाग जाने के बाद शुक्रवार को दोनों पक्षों ने चौकी पहुंचकर आपस में हुए लेनदेन को वापस करके समझौता कर लिया। वहीं दुल्हन के पिता ने उसके घर से जाने पर के प्रकरण में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती की बरात 19 फरवरी को इसी थानाक्षेत्र के एक गांव से ही आनी थी। शादी कस्बे के एक गेस्ट हाउस से होनी थी। 18 फरवरी को रात में मेहंदी रस्म होने के बाद सभी लोग खा पीकर सो गए। इसी बीच मौका पाकर दुल्हन घर से प्रेमी के संग फरार हो गई। सुबह नींद खुलने के बाद जब दुल्हन के गायब होने की जानकारी हुई तो सन्नाटा पसर गया। इस मामले की गांव में चर्चा शुरू हो गई। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा। दुल्हन के गायब होने की सूचना पिता ने वर पक्ष को देकर बरात लाने से मना कर दिया। शुक्रवार को दोनों पक्ष फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी पहुंचकर आपस में दहेज को लेकर हुए लेनदेन को वापस करके समझौता कर लिया। चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह ने बताया कि दुल्हन के भागने की कोई तहरीर पिता ने नहीं दी है।