

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन मे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर ब्रजेश कुमार मालवीया के मार्गदर्शन मे थाना मनावर पुलिस टीम द्वारा गत दिनों मुखबीर द्वारा सुचना मिली थी कि कुराडाखाल गांव के बाहर नाले के पास कुछ व्यक्ति रुपये पैसा का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सुचना पर दबिश देकर आरोपीयान दीपक कुमावत निवासी ग्राम अनंदा, सदीप वास्केल निवासी जुल्यानिया, पन्नालाल अगल्चा निवासी बालीपुर, प्रकाश लछेटा निवासी कुराडाखाल के कब्जे से तास के 52 पते व 8900/-रूपये नगदी जप्त किये गए जिस पर से थाना मनावर मे अपराध क्रमांक 36/26 धारा 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 112 बीएनएस की वृद्धि की गई तथा फरार आरोपियान सचिन लोहार निवासी मनावर, फिरोज निवासी जयडी एवं भय्यु निवासी देदला जिन्हे 23 फरवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। शेष आरोपीयान की तलाश जारी है।
उपरोक्त पुलिस टीम की कार्यवाही मे थाना प्रभारी मनावर ईश्वरसिंह चौहान, उनि मनीष चौधरी, आर.694 राहुल बांगर, आर. 1086 कमल सोलंकी, आर. सचिन सोनेर की विशेष भुमिका रही।