
बाईकों की आमने सामने जोर दार टक्कर, चार घायल ,दो की हालत गम्भीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
हरदोई ,
हरपालपुर श्रीमऊ मार्ग पर टिलिया घटवासा गांव के पास दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई , इस दुघर्टना में चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिसमें से दो की हालत ज्यादा गम्भीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
सवायजपुर कोतवाली के अन्तर्गत आने वाला दुलारपुर गांव निवासी अंकुल उम्र 22 वर्ष अपने दोस्त अजीत उम्र 20 वर्ष पुत्र राना सिंह के साथ अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। तथा दूसरी बाइक अरवल थाना क्षेत्र के चौसार निवासी राघवेंद्र उम्र 20 वर्ष अपने दोस्त शेखपुर निवासी पिंटू की दबाई लेने के लिए पलिया जा रहे थे। तभी घटवासा गांव के पास दोनों बाईकों की आपस में जोर दार भिड़ंत हो गई। जिससे चारों बाइक सवारों को चोटें आई सभी को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरपालपुर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां अंकुल और अजीत की हालत को गम्भीर देखते हुए हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।


